फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie

UP Big News: विवादित ढांचे पर जल चढ़ाने की कोशिश, सपा बोली- चंदा चोर गद्दी छोड़; राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव

Mon, 03 Aug 2026 06:01 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 03 Aug 2026 06:01 PM IST
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

विज्ञापन
Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie
UP Monsoon Session - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सपा का हंगामा, बोले- चंदा चोर गद्दी छोड़

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले दिन श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी ने नियम-105 के तहत कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए इस मुद्दे को उठाया। नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य के जवाब देने के लिए खड़े होते ही सपा सदस्य वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हंगामे के चलते सभापति ने सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie
लखनऊ में कसमंडी विवाद। - फोटो : अमर उजाला।

एक बार फिर से चर्चाओं में आया कसमंडी विवादित ढांचा, सावन पर जल चढ़ाने की कोशिश

सावन के पहले सोमवार को मलिहाबाद क्षेत्र के कसमंडी कलां गांव में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विवादित ढांचे की ओर बढ़े। वे 108 गांवों से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी और जल से जलाभिषेक करने के लिए दोपहर लगभग 12 बजे वहां पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie
महिला उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अदालत से राहत के बाद 'सियासत' का केंद्र बनेंगे बृजभूषण

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से महिला पहलवानों से जुड़े कथित यौन शोषण मामले में बरी होने के बाद कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की राजनीति एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई है। अदालत के फैसले ने केवल उन्हें कानूनी राहत नहीं दी है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनकी संभावित भूमिका को लेकर नई बहस भी शुरू कर दी है। 

देवीपाटन मंडल से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भाजपा बृजभूषण शरण सिंह को फिर सक्रिय राजनीतिक भूमिका देगी या उनकी राजनीतिक विरासत फिलहाल उनके परिवार के माध्यम से ही आगे बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie
UP Politics: बसपा में सब ठीक नहीं! - फोटो : अमर उजाला

बसपा में सब ठीक नहीं! पारिवारिक खींचतान से बढ़ी सियासी हलचल

यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले दलित, ओबीसी और सवर्ण वोट बैंक को साधने की रणनीति में जुटी बहुजन समाज पार्टी के भीतर अचानक तेज हुई अंदरूनी हलचल ने संगठन और चुनावी तैयारियों को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। 

पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर और वरिष्ठ नेता अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद संगठन के भीतर असमंजस का माहौल है। कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Attempt to offer water at the disputed structure; SP demands resignation of "donation thie
भैयाजी जोशी भी पालक की जिम्मेदारी से मुक्त - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, भैयाजी जोशी भी पालक की जिम्मेदारी से मुक्त

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बदलावों का दौर लगातार जारी है। महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव के दायित्व से हटने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी भैयाजी जोशी को भी राम मंदिर के संगठन संरक्षक (पालक) की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed