सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Encroachment and e-rickshaws are a hurdle in making the roads jam-free.

Lucknow News: अतिक्रमण और ई रिक्शा सड़कों को जाम मुक्त करने में रोड़ा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Encroachment and e-rickshaws are a hurdle in making the roads jam-free.
शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस विभाग ने जाम से निजात दिलाने के लिए राजधानी के 12 मार्गों को चिह्नित किया है। इसके लिए सिटी रिड्यूसिंग ट्रैफिक स्कीम लागू की गई है। बुधवार को अमर उजाला टीम ने चिह्नित 12 मार्गों की पड़ताल की। इस दौरान जगह-जगह अतिक्रमण, ई-रिक्शा और वाहन चालकों का कब्जा दिखा, जो सड़कों को जाम मुक्त करने में बाधा है।
Trending Videos

ये सड़कें की गई हैं चिह्नित

जुनाबगंज से चारबाग, अयोध्या रोड से चारबाग, बीकेटी से पॉलीटेक्निक, मड़ियांव से हजरतगंज, बाजनगर से टीले वाली मस्जिद, कबीरपुर से माल एवेन्यू, ट्रांसपोर्टनगर से कमता, अवध चौराहे से दुबग्गा, कल्ली पश्चिम से लालकुर्ती, मॉल एवेन्यू से चिनहट, सीआरपीएफ केंद्र बिजनौर से बंगला बाजार, कपूरथला से चारबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपूरथला से चारबाग : दोपहर 3:15 बजे
कपूरथला चौराहे से आईटी चौराहे की ओर बढ़ते ही डायवर्जन के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी नजर आई। उधर, हजरतगंज में मेफेयर तिराहे के पास सड़क किनारे लोगों ने वाहन खड़ा कर दिया था, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था। चारबाग में ऑटो, ई रिक्शा और टेंपो वालों का कब्जा मिला। गाड़ियां सड़क पर पार्क थीं, जिससे जाम लग रहा था।
जुनाबगंज से चारबाग : दोपहर 2:00 बजे
जुनाबगंज चौराहे पर दोपहर दो बजे डायवर्जन के बावजूद कानपुर से लखनऊ की तरफ आने वाले वाहनों की लंबी कतारें दिखीं। ऑटो रिक्शा वाले चौराहे के पास ही सवारी भर और उतार रहे थे। बंथरा कस्बे में पीएनसी कंपनी के अधिकारियों ने सड़क खोद डाली है, जिस पर डामरीकरण भी नहीं है। इससे वहां गड्ढा बन गया है। स्कूटर इंडिया चौराहे के पास 2:47 बजे चौराहे पर सवारी बैठाने के चक्कर में ऑटो खड़े दिखे।
बीकेटी से पॉलीटेक्निक : दोपहर 12:00 बजे
बख्शी का तालाब कस्बे में दोपहर 12 बजे सीतापुर हाईवे पर अवैध दुकानों का अतिक्रमण मिला। इन दुकानों के सामने ई रिक्शा खड़े होते हैं। लोगों ने फुटपाथ को पार्किंग बना रखी है। इससे दिन में कई बार जाम लगता है। भैंसामऊ क्राॅसिंग के पास हाईवे, तहसील रोड व पुलिस बूथ के सामने ई रिक्शा स्टैंड बना है। आउटर रिंग रोड अंडरपास के नीचे अवैध दुकानें लगती हैं।

मड़ियांव से हजरतगंज : दोपहर 1:55 बजे
मड़ियांव थाने से हजरतगंज को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज से उतरते ही हालात बिगड़े दिखे। राम-राम बैंक चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर ई रिक्शा, ऑटो और टेंपो चालक बीच सड़क सवारियों के इंतजार में खड़े नजर आए। चौराहे से महादेव होटल तक बने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के बाहर ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही पार्क हो रहे हैं। इससे रास्ता और संकरा हो जाता है।
कल्ली पश्चिम से लालकुर्ती : दोपहर 3:00 बजे
तेलीबाग, लाल कुर्ती से कल्ली पश्चिम तक रायबरेली रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हर मोड़ को लगभग बंद कर दिया है। कट बंद होने से जाम कम लग रहा है, लेकिन लोगों को एक से डेढ़ किलोमीटर अतिरिक्त चलना पड़ रहा है। लाल कुर्ती से कल्ली तक जाम तो नहीं था, लेकिन चौराहों पर बने लेफ्ट फ्री पर ऑटो और टेंपो वालों ने कब्जा कर रखा था।
अवध चौराहा से दुबग्गा : दोपहर 3:30 बजे
अवध चौराहे से दुबग्गा चौराहे तक लोगों को यातायात का दबाव झेलना पड़ा। कानपुर से आने वाले वाहन अवध चौराहे से दुबग्गा की ओर मुड़ने पर टेंपो और ई रिक्शा के अतिक्रमण में फंसे नजर आए। वाहन चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी रोककर सवारी बिठाते दिखे। अवध चौराहे से वीआईपी रोड पकरी पुल तक अंडरग्राउंड रोड का निर्माण चल रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी।
अयोध्या रोड से चारबाग : शाम 05:45 बजे
चिनहट स्थित कमता चौराहे पर बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी नजर आई। पॉलीटेक्निक-अयोध्या मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कमता में अवैध अतिक्रमण के कारण अक्सर वाहनों का दबाव रहता है। पॉलीटेक्निक चौराहे से चिनहट तक जगह-जगह सड़क पर खड़े वाहनों से भी आवागमन प्रभावित होता है।
बाजनगर से टीले वाली मस्जिद : दोपहर 2:05 बजे

दुबग्गा के छदुईय्या हरदोई रोड पर वाहनों की कतार देखने को मिली। हाईवे चौड़ा तो कर दिया गया है, लेकिन बीच में डिवाइडर नहीं बनाया गया। ई रिक्शा और अन्य वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़े दिखे। दुबग्गा से वरदानी मंदिर तक भी आवागमन सुगम नहीं नजर आया।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

शहर के अलग-अलग इलाकों में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed