{"_id":"6a320fab8e7634addc095c00","slug":"female-students-in-up-will-receive-scooty-only-if-their-family-income-is-below-12-lakh-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: परिवार की आय 12 लाख से कम होगी तभी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, पढ़ें उच्च शिक्षा मंत्री ने और क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: परिवार की आय 12 लाख से कम होगी तभी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, पढ़ें उच्च शिक्षा मंत्री ने और क्या कहा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:06 AM IST
विज्ञापन
सार
यूपी में रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि परिवार की आय 12 लाख से कम होने पर ही छात्राओं को स्कूटी मिलेगी। पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी। आगे पढ़ें पूरी खबर...
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में पढ़ने वाली लगभग 50 हजार छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देने की कवायद तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है कि जिन छात्राओं के परिवार की सालाना आय 10 से 12 लाख रुपये से कम होगी, उनको स्कूटी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने स्कूटी देने की कवायद तैयारी तेज कर दी है। विभाग ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से 80, 85 व 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली पहले वर्ष की छात्राओं का डाटा लिया है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि स्कूटी वितरण के लिए नियमावली तैयार हो रही है। स्नातक प्रथम वर्ष में 80 फीसदी से अधिक नंबर लाने वाली छात्राओं को इसमें शामिल किया जाएगा। इसमें सालाना आय सीमा का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके लिए सालाना 10 से 12 लाख रुपये की आय सीमा तय की जा रही है। उन्होंने बताया कि छात्राओं को पेट्रोल से चलने वाली स्कूटी दी जाएगी।