सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   final voter list will be released on April 10 file appeal with DM within 15 days of their names being removed

UP News: 10 अप्रैल को आएगी अंतिम मतदाता सूची, नाम कटने के 15 दिन के अंदर डीएम के यहां अपील कर सकेंगे लोग

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची आएगी। इसमें 6-7 लाख मतदाता बाहर हो सकते हैं। नाम कटने के 15 दिन के अंदर लोग डीएम के यहां अपील कर सकेंगे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

final voter list will be released on April 10 file appeal with DM within 15 days of their names being removed
अंतिम मतदाता सूची। (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची से नाम कटने के 15 दिन के भीतर लोग जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के यहां अपील कर सकेंगे। डीएम के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो यह फैसला आने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में करीब 6-7 लाख नाम काटे जाने की उम्मीद है।

Trending Videos


अभी तक के कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। 27 अक्तूबर को फ्रीज की गई मतदाता सूची में 12.55 करोड़ नाम थे। इनमें से 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने पर 1.04 करोड़ और तार्किक त्रुटि के चलते 2.22 करोड़ लोगों को नोटिस दिए गए। नोटिस की सुनवाई की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है। अब सभी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलम में विलोपित लिखा होगा

मतदाता सूची से जो नाम हटाए जाएंगे, वे नाम मतदाता सूची में उसी क्रमांक पर रहेंगे, लेकिन उसके आगे के कॉलम में डिलीटेड (विलोपित) लिखा होगा। साथ ही नाम विलोपित किए जाने का कारण ई (मृतक), एस (स्थानांतरित), आर (पुनरावृत्ति), एम (लापता) और क्यू (अयोग्य) लिखा होगा। संबंधित बूथ के अंतिम पृष्ठ पर विलोपित (हटाए गए) मतदाताओं की कुल संख्या भी लिखी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed