फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Accident in Sultanpur: हाईवे पर ट्रेलर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, पांच की मौत, तीन ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 01 Jul 2022 02:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Jul 2022 02:51 PM IST
सार

सुल्तानपुर में शुक्रवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे पांच लोगों की मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Five died in an accident in Sultanpur today.
- फोटो : amar ujala

अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर ओदरा के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई- रिक्शा को टक्कर मार दी। दुघर्टना में आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।



तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम रवीश गुप्ता और एसपी सोमेन बर्मा अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।

Five died in an accident in Sultanpur today.
- फोटो : amar ujala

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के नेकराही निवासी राम सुरेश (50), फूलकली (55) पत्नी राम नेवाज, रघुवीर ( 55), राजेंद्र (45), निर्मला (53) पत्नी रघुवीर, अमरावती (45) पत्नी राजेंद्र शुक्रवार को ई-रिक्शा में बैठकर गोसाईगंज थाने के हयातनगर गांव में एक रिश्तेदार की मिट्टी में शामिल होने जा रहे थे।

Five died in an accident in Sultanpur today.
- फोटो : amar ujala
ई-रिक्शा हरीश (35) निवासी कमनगढ़ चला रहा था। ई-रिक्शा पर ही अनुराधा (52) पत्नी सुमित निवासी विनोबापुरी भी बैठी थी। ई-रिक्शा ओदरा गांव के पास पहुंचा था। तभी तेज रफ़्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five died in an accident in Sultanpur today.
- फोटो : amar ujala

सभी आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सुमेर, फूलकली, रघुवीर, राजेंद्र और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। अमरावती, हरीश और अनुराधा की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Five died in an accident in Sultanpur today.
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल पहुंचे एसपी सोमेन बर्मा व जिलाधिकारी रवीश गुप्ता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed