{"_id":"69eb6a921d51234ff809cb99","slug":"four-special-examination-trains-to-run-for-home-guard-exam-candidates-check-timings-and-route-chart-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें समय और रूट चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: होमगार्ड परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें समय और रूट चार्ट
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार
होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इससे परीक्षार्थियों को काफी राहत मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें समय और रूट चार्ट समेत पूरी जानकारी...
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे परीक्षार्थियों को खासी राहत हो जाएगी।
Trending Videos
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि 25, 26 27 अप्रैल को उप्र होमगार्ड परीक्षा होनी है। ऐसे में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। 04220 लखनऊ जंक्शन जैानपुर परीक्षा स्पेशल शाम 6:20 बजे चलकर बाराबंकी, रुदैाली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, अकबरपुर, शाहगंज से होते हुए जैानपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04222 लखनऊ जंक्शन प्रयाग परीक्षा स्पेशल शाम 5:30 बजे चलकर निहालगढ़, सुलतानपुर, मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन व फाफामऊ से होते हुए प्रयाग पहुंचेगी। 04223 वाराणसी मऊ परीक्षा स्पेशल शाम छह बजे चलकर जैानपुर, औड़िहार से होते हुए मऊ जाएगी तथा 04224 वाराणसी बिजैाली स्पेशल शाम 6:35 बजे चलकर औड़िहार, गाजीपुर, युसुफपुर से होते हुए बिजैाली पहुंचेगी। इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को काफी राहत हो जाएगी।

कमेंट
कमेंट X