सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friday night was the hottest in the state

Lucknow News: प्रदेश में सबसे गर्म रही शुक्रवार की रात

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Friday night was the hottest in the state
विज्ञापन
लखनऊ। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात राजधानी में बारिश हुई। इसके बाद रात के पारे में चौंकाने वाली वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। लखनऊ में शुक्रवार की रात प्रदेश में सीजन की सबसे गर्म रात थी।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात के तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट का अनुमान है। इससे ठंड बढ़ सकती है। 27 और 28 जनवरी को बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राजधानी में शुक्रवार रात 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम पारे में एक दिन में 5.6 डिग्री की वृद्धि आई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार की रात राजधानी में वर्ष 2005, 2007 और 2019 के बाद जनवरी के महीने की चौथी सबसे गर्म रात रही। मौसम साफ हो जाने से शनिवार सुबह से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हुई।



पिछले दस दिन में तापमान में उतार-चढ़ाव

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

24 जनवरी 25.1 15.4

23 जनवरी 25.3 9.8

22 जनवरी 25.3 8.8

21 जनवरी 25.5 10

20 जनवरी 25.4 10.8

19 जनवरी 26.4 11.6

18 जनवरी 23.9 6.4

17 जनवरी 20.9 4.4

16 जनवरी 19.6 5.8

15 जनवरी 20.7 5.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed