{"_id":"6a5550a885c2d5f0c40d7623","slug":"in-the-city-today-lucknow-news-c-13-lko1070-1827277-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिटी में आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिटी में आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिविर
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर केजीएमयू शताब्दी फेज-2 ब्लड बैंक में सुबह 11 बजे।
प्रदर्शन
इस्राइल रोजगार योजना के तहत चयनित 1336 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चारबाग स्थित सेवायोजन निदेशालय में सुबह 10 बजे।
अनावरण
मोतीलाल मेमोरियल सोसाइटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्त की मूर्ति का अनावरण नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे।
लोकार्पण
लेखिका, रंगकर्मी व निर्देशिका सीमा कपूर की आत्मकथा ''यूं गुजरी है अब तलक'' का लोकार्पण गोमतीनगर स्थित होटल हिल्टन में शाम 4 बजे।
भूमिपूजन
लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से सुलभ आवास व जर्जर सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन जानकीपुरम योजना सेक्टर जे में सुबह 9 बजे।
कीर्तन
बाबा विश्वनाथ मंदिर प्रशासन की ओर से कीर्तन चौक स्थित कटारी टोला में शाम 4 बजे।
जयंती
प्रो. सुखवीर सिंघल जयंती पर उनके जीवन से जुड़ी तस्वीरों की प्रदर्शनी राज्य ललित कला अकादमी में शाम 5 बजे।
स्थापना दिवस
श्री परमांद हरि हर मंदिर का पांचवां स्थापना दिवस समारोह देवा रोड स्थित मंदिर परिसर में दोपहर 2 बजे।
समारोह
विकास दृष्टि संस्था की ओर से सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन गोमती नगर विपिन खंड स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में शाम 5 बजे।
दीक्षांत
एसजीपीजीआई का 30वां दीक्षांत संस्थान के श्रुति प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रहेंगे मौजूद।
पुस्तक वितरण
यूपी बोर्ड की ओर से निर्धारित प्रकाशकों की ओर से सस्ती दरों पर किताबों का वितरण मोहनलालगंज स्थित काशीश्वर इंटर कॉलेज परिसर में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
विज्ञापन
खेल
जिला फुटबाॅल लीग चौक स्टेडियम में शाम 4 बजे से।
जिलास्तरीय तैराकी प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से।