सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   'Jan Akrosh Mahila Pad Yatra' Launched Over Failure to Pass 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' CM Yogi Joins In

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: भाजपा के जन आक्रोश महिला पद यात्रा में गूंजा देख सपाई बिटिया घबराई, सीएम भी हुए शामिल

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' न पारित होने पर लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' निकाली गई। इसमें सीएम योगी भी शामिल हुए। आगे पढ़ें पूरी खबर...

'Jan Akrosh Mahila Pad Yatra' Launched Over Failure to Pass 'Nari Shakti Vandan Adhiniyam' CM Yogi Joins In
जन आक्रोश महिला पद यात्रा - फोटो : CM Yogi YT Channel
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' निकाली गई। पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। 

Trending Videos


इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की वजह से आज महिलाएं सड़कों पर हैं। इनके लिए तो कहावत ही है कि 'देख सपाई बिटिया घबराई'।  

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं। सभी  मातृशक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष ने मिलकर न सिर्फ अधिनियम गिराया, बल्कि सदन में खुशियां भी मनाईं, तालियां भी बजाईं। इसको लेकर सभी के मन में आक्रोश है। इसके लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे। 

सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ आज देशभर में जो आक्रोश है। उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। इसके बाद सीएम ने पद यात्रा को रवाना किया। 

सपा-कांग्रेस पार्टी का चेहरा अलोकतांत्रिक

जन आक्रोश महिला पद यात्रा के समापन पर सीएम ने कहा कि प्रदेश का एक एक बच्चा आधी आबादी के साथ उनकी मांग के साथ खड़ा है। सपा हो या कांग्रेस पार्टी इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है। विपक्ष को आपराधिक छवि दूर करने का मौका दिया गया था, लेकिन इसका इन्होंने गलत इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed