फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanwariyas pelted stones at a school van after a minor collision, scaring the girl students

Lucknow News: मामूली टक्कर पर कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, छात्राएं सहमीं

Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas pelted stones at a school van after a minor collision, scaring the girl students
पथराव से टूटे वैन के शीशे।
लखनऊ। चौक के चरक चौराहे पर सोमवार सुबह मामूली टक्कर के बाद कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडों से वैन के शीशे तोड़ दिए। इससे वैन में सवार चार छात्राएं सहम गईं और उन्हें मामूली चोटें भी आईं। राहगीरों के विरोध और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कांवड़िये भाग निकले। पुलिस ने चालक आमिर की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन

मौलवीगंज निवासी आमिर छात्राओं अमायरा, बैतूल, आर्या और रोशनी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सोमवार के कारण सड़क पर काफी भीड़ थी। वैन चौक स्थित चरक चौराहे पर पहुंची तभी वह आगे जा रहे कांवड़ियों के समूह की बाइक से छू गई। इस पर कांवड़िये आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने वैन पर पथराव शुरू कर दिया। लाठियों और डंडों से वैन के शीशे तोड़ दिए। घटना से वैन में बैठीं छात्राएं डर के कारण चीख-पुकार मचाने लगीं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रखी कार्रवाई की मांग
कांवड़ियों की अराजकता को देखते हुए राहगीर जरीन और अन्य लोगों ने वहीं प्रदर्शन किया। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच किसी ने आरोपियों का वीडियो बना लिया, जिसे देखकर वे भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। वैन में सवार छात्राओं के अभिभावकों को जानकारी दी गई। इस पर अभिभावक उन्हें ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी-शर्ट पर लिखा था तूफानी डाक कांवड़
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भागते दिख रहे कांवड़ियों में से एक की टीशर्ट पर तूफानी डाक कांवड़ और अभिषेक राजपूत नंबर 28 लिखा हुआ दिखा। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि वीडियो के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

कांवड़ियों की अन्य टुकड़ी का उत्पात
कन्वेंशन सेंटर के पास भी कांवड़ियों की एक अन्य टुकड़ी ने सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे जमकर उत्पात किया। कांवड़िये जाम में फंसे लोगों से गाली-गलौज करते दिखे। वे हाथ में प्लास्टिक का पाइप लेकर टेंपो और ई रिक्शे पर मारते रहे। उन्होंने चालकों और अन्य राहगीरों से भी अभद्रता की।

पथराव से टूटे वैन के शीशे।

पथराव से टूटे वैन के शीशे।

पथराव से टूटे वैन के शीशे।

पथराव से टूटे वैन के शीशे।

पथराव से टूटे वैन के शीशे।

पथराव से टूटे वैन के शीशे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed