{"_id":"6a71630ba2b6c164ca06ba16","slug":"worm-found-in-navodaya-school-meal-in-shravasti-students-lock-hostel-and-begin-hunger-strike-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: नवोदय स्कूल के खाने में मिला कीड़ा, हॉस्टल में ताला जड़कर छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नवोदय स्कूल के खाने में मिला कीड़ा, हॉस्टल में ताला जड़कर छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल
Tue, 04 Aug 2026 09:27 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:27 AM IST
सार
श्रावस्ती में नवोदय स्कूल के खाने में कीड़ा मिलने से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। हॉस्टल में ताला जड़कर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे नवोदय स्कूल के छात्र।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में भिनगा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़ा मिलने पर सोमवार की रात से छात्र भूख हड़ताल कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने छात्रों को मनाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
छात्रों का कहना है कि स्कूल में गुणवत्ताविहीन भोजन परोसा जा रहा है। रविवार की रात खाने के लिए परोसे गए चावल में कीड़े निकले थे। कई बार ऐसा हुआ है। शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर हॉस्टल के नीचे के दरवाजों में ताला जड़कर सभी छात्र छत पर चढ़ गए। इस दौरान छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यवस्था में सुधार की मांग की। भूख हड़ताल का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी है।
विज्ञापन