फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Issue notice if NOC is missing: DM

एनओसी न होने पर जारी करें नोटिस : डीएम

Mon, 03 Aug 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 03 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Issue notice if NOC is missing: DM
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में अग्निशमन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने वैध एनओसी न होने प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों, व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, कोचिंग सेंटरों और बहुमंजिला इमारतों में फायर फाइटिंग सिस्टम क्रियाशील होना अनिवार्य है। ऐसे संस्थान जिनके पास वैध एनओसी नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी करें। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों, मदरसों, औद्योगिक इकाइयों और ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। इस मौके पर एडीएम ललित कुमार, एसडीएम प्रवीण यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed