फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Worm found in Navodaya School meal in Shravasti students lock hostel and begin hunger strike

UP News: नवोदय स्कूल के खाने में मिला कीड़ा, हॉस्टल में ताला जड़कर छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 04 Aug 2026 09:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 09:27 AM IST
सार

श्रावस्ती में नवोदय स्कूल के खाने में कीड़ा मिलने से छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। हॉस्टल में ताला जड़कर उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Worm found in Navodaya School meal in Shravasti students lock hostel and begin hunger strike
भूख हड़ताल पर बैठे नवोदय स्कूल के छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के श्रावस्ती में भिनगा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में खाने में कीड़ा मिलने पर सोमवार की रात से छात्र भूख हड़ताल कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने छात्रों को मनाने का खूब प्रयास किया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि स्कूल में गुणवत्ताविहीन भोजन परोसा जा रहा है। रविवार की रात खाने के लिए परोसे गए चावल में कीड़े निकले थे। कई बार ऐसा हुआ है। शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


इससे नाराज होकर हॉस्टल के नीचे के दरवाजों में ताला जड़कर सभी छात्र छत पर चढ़ गए। इस दौरान छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व्यवस्था में सुधार की मांग की। भूख हड़ताल का सिलसिला मंगलवार सुबह भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed