फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rampage by Kanwariyas in Lucknow Schoolgirls terrified after their van is pelted with stones

कांवड़ियों का उत्पात: स्कूल वैन पर पथराव से सहमीं छात्राएं; तो कहीं राहगीरों से गाली-गलौज, ऑटो में मारे डंडे

Tue, 04 Aug 2026 09:03 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 09:03 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में चरक चौराहे से कन्वेंशन सेंटर तक कांवड़ियों का उत्पात देखने को मिला। चरक चौराहे पर स्कूल वैन पर पथराव से छात्राएं सहमीं। तो कन्वेंशन सेंटर के पास राहगीरों से गाली-गलौज और ऑटो व ई-रिक्शा में डंडे मारकर भय का माहौल बनाया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rampage by Kanwariyas in Lucknow Schoolgirls terrified after their van is pelted with stones
वैन का टूटा शीशा, आक्रोशित लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को सुबह मामूली टक्कर के बाद कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर पथराव कर दिया। लाठी-डंडों से वैन के शीशे तोड़ दिए। इससे वैन में सवार चार छात्राएं सहम गईं। उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। राहगीरों के विरोध और पुलिस के पहुंचने पर आरोपी कांवड़िये भाग निकले। पुलिस ने चालक आमिर की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना चौक क्षेत्र के चरक चौराहे की है। मूल रूप से मौलवीगंज निवासी आमिर छात्राओं अमायरा, बैतूल, आर्या और रोशनी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। सोमवार के कारण सड़क पर काफी भीड़ थी। चरक चौराहे पर वैन आगे जा रहे कांवड़ियों के समूह की बाइक से छू गई।
विज्ञापन

 

इस पर कांवड़िये आग बबूला हो गए। वह गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने वैन पर पथराव शुरू कर दिया। लाठियों और डंडों से वैन के शीशे तोड़ दिए। घटना से वैन में बैठीं छात्राएं डर के कारण चीख-पुकार मचाने लगीं। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

प्रदर्शन कर रखी कार्रवाई की मांग

कांवड़ियों की अराजकता को देखते हुए राहगीर जरीन और अन्य लोगों ने वहीं प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच किसी ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। इसे देखकर वे भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को शांत कराया। वैन में सवार छात्राओं के अभिभावकों को जानकारी दी गई। इस पर अभिभावक उन्हें ले गए।
 

टी-शर्ट पर लिखा था तूफानी डाक कांवड़

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भागते दिख रहे कांवड़ियों में से एक की टीशर्ट पर तूफानी डाक कांवड़ और अभिषेक राजपूत नंबर 28 लिखा हुआ दिखा। डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि वीडियो के जरिये आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

कांवड़ियों की अन्य टुकड़ी का उत्पात

इसके अलावा कन्वेंशन सेंटर के पास भी कांवड़ियों की एक अन्य टुकड़ी ने सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे जमकर उत्पात मचाया। कांवड़िये जाम में फंसे लोगों से गाली-गलौज करते दिखे। वे हाथ में प्लास्टिक का पाइप लेकर टेंपो और ई रिक्शे पर मारते रहे। उन्होंने चालकों और अन्य राहगीरों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed