फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: City traffic will be disrupted on Friday and Saturday due to the T20 match and Independence Day

लखनऊ: टी-20 मैच और स्वतंत्रता दिवस के चलते शुक्र और शनिवार को बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक; यहां नो एंट्री

Thu, 13 Aug 2026 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 13 Aug 2026 10:45 PM IST
सार

Lucknow T20 Match: लखनऊ का ट्रैफिक दो दिन बदला रहेगा। शुक्रवार को इकाना में मैच और रविवार को झंडारोहण के चलते यह बदलाव होगा। 

विज्ञापन
Lucknow: City traffic will be disrupted on Friday and Saturday due to the T20 match and Independence Day
स्वतंत्रता दिवस के चलते ट्रैफिक में बदलाव।

विस्तार

इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को यूपी टी-20 लीग-2026 का आयोजन होगा। इसलिए, रोडवेज, प्राइवेट व सिटी बसें और ओला, उबर के यातायात व्यवस्था दोपहर तीन बजे से मैच समाप्ति तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


रोडवेज और प्राइवेट बसों की व्यवस्था
- शहीद पथ पर मैच के दौरान रोडवेज व अन्य सभी बसें व व्यावसायिक वाहन (छोटे बड़े) प्रतिबंधित रहेंगे। निजी वाहनों व किराये की टैक्सी और कार पर रोक नहीं होगी।
विज्ञापन

- सुल्तानपुर रोड पर उपरोक्त वाहन अमूल तिराहे से डायवर्ट होंगे और कैंट के अर्जुनगंज की तरफ से आ रहे वाहन कटाई पुल से होंगे।
- रोडवेज की तरफ से निर्गत डायवर्जन प्लान प्राइवेट बसें भी सख्ती से पालन करेंगे।

सिटी बसें
- मैच के दौरान सिटी बसें चलेंगी, जो शहीद पथ पर हुसड़िया और सुशांत गोल्फ सिटी के मध्य नहीं रुकेंगी। वे सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

ऑटो और ई-रिक्शा
- ई-रिक्शा शहीद पथ पर प्रतिबंधित हैं। ये सर्विस रोड पर भी मैच के दिन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार ऑटो भी शहीद पथ पर प्रतिबंधित रहेंगे।
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली ई-रिक्शा व ऑटो अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू, यूपी-112 , मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड़ से आने वाले ऑटो व ई-रिक्शा बाएं मुड़कर लूलू मॉल की तरफ जाकर सवारी उतारेंगे।
- किसी भी दशा में अहिमामऊ से 500 मी. की परिधि में सवारी न उतारेंगे न बैठाएंगे।

ओला/उबर व अन्य किराये के वाहन
- सिटी बस की तरह हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच शहीद पथ पर सवारी न बैठाएंगे और न ही उतारेंगे।
- एयरपोर्ट की तरफ से आने वाले वाहन अहिमामऊ से पहले सवारी उतारेंगे।
- अर्जुनगंज की तरफ से आने वाली वाहन अहिमामऊ से बाएं मुड़कर पीएचक्यू , यूपी-112, मातृत्व अस्पताल के पीछे वाली सड़क पर सवारी उतारेंगे एवं पीएचक्यू के सामने से होते हुए जी-20 तिराहे से गोमतीनगर के तरफ जाएंगे।

निजी वाहन
- जिन वाहन स्वामियों के पास वाहन पास होगा वह अहिमामऊ से एचसीएल की तरफ जाकर वाटर टैंक तिराहे से प्लासियों होते हुए चिन्हित पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
- वे जिनके पास वाहन पास नहीं है वह भी अहिमामऊ से एचसीएल होकर जाएंगे । उनमें से पहले आने वाले वाहन स्वामियों को प्लासियों मॉल में पार्किंग दी जाएगी। प्लासियों मॉल की पार्किंग भर जाने के बाद वाटर टैंक तिराहे से एचसीएल के बीच पार्किंग होगी।

दो पहिया वाहन
- सभी दो पहिया वाहन अहिमामऊ से एचसीएल तिराहा होते हुये प्लासियों माल के पीछे वाहन पार्क करेंगें।
- वीवीआईपी/वीआईपी के साथ आने वाले स्कोर्ट स्टेडियम से वापस होकर मॉल अथवा पीएचक्यू के पीछे वाली सड़कों पर वाहन पार्क होंगे
- टिकट पर क्यूआर कोड दर्ज होगा, जिसे स्कैन करने पर पार्किंग स्थलों का विवरण मैप सहित प्रदर्शित होगा।
- रक्षाकर्मी जो विशिष्ट अथवा अति विशिष्ट दर्शकों के साथ आएंगे , उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। पार्किंग क्षेत्र स्थापित रहेंगें। मात्र टिकट धारक ही विभिन्न प्रकार के स्टैंड में प्रवेश करेंगे।



 

झंडारोहण को लेकर विधानभवन के आसपास कल बदला रहेगा यातायात

 स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को विधाभवन पर झंडारोहण किया जाएगा। ऐसे में विधानभवन के आसपास यातायात के सुगम व सुदृढ़ संचालन के लिए सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

- समतामूलक चौराहे से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- लालबत्ती चौराहे से बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- रॉयल होटल चौराहे से हजरतगंज चौराहा के मध्य सामान्य यातायात पूर्णतयः प्रतिबंधित रहेगा।
- अल्का तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- बाल्मीकी तिराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहा, डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैपिटल तिराहे से हजरतगंज चौराहा / रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- लालबाग चौराहे से कैपिटल तिराहा, हजरतगंज चौराहा / रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा से राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कुंवर जगदीश चौराहे से केकेसी पेट्रोल पंप तिराहा, राणा प्रताप चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- राणा प्रताप चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहा, रॉयल होटल चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- श्रीराम टावर तिराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- सप्रू मार्ग तिराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहींं जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहे से हजरतगंज चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- संकल्प वाटिका तिराहे से सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed