फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Specialist doctors will now be available at the Civil Hospital at night as well

Lucknow News: सिविल अस्पताल में अब रात में भी मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Fri, 14 Aug 2026 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Specialist doctors will now be available at the Civil Hospital at night as well
लखनऊ। सिविल अस्पताल में अब मरीजों को रात में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने रात की पाली में इनकी ड्यूटी लगाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। अभी तक रात में अस्पताल इमरजेंसी मेडिकल अफसरों के भरोसे था। इस कारण गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता था।
विज्ञापन

नई व्यवस्था का मकसद दुर्घटना, हार्ट अटैक और अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को विशेषज्ञों की सेवा देना है। करीब 400 बेड के अस्पताल के बाल रोग, मेडिसिन, सर्जरी, बेहोशी समेत अन्य विभागों में डिस्ट्रिक्ट रेसीडेंसी प्रोग्राम (डीआरपी) व डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) स्टूडेंट की रात में ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे रात में आने वाले इमरजेंसी के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर के लिए सुबह तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक बड़ी घटना होने पर विशेषज्ञ ऑन कॉल सिविल अस्पताल बुलाए जाते थे। उनके आने तक मरीजों को इलाज मिलने में अड़चन आती थी। इस समस्या को देखते हुए नई व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed