फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA to use bulldozers on 65 identified illegal buildings

Lucknow News: चिह्नित 65 अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाएगा एलडीए

Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
LDA to use bulldozers on 65 identified illegal buildings
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड के बाद एलडीए अवैध और असुरक्षित बिल्डिंगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर बनाए गए 65 भवन चिह्नित किए गए हैं। इनके मालिकों को नोटिस भेजा जा चुका है और अब ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया जाएगा। यह कार्रवाई डेढ़ महीने में पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

दस दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान अलीगंज अग्निकांड पर सख्त रुख अपनाया था। जिस इमारत में हादसा हुआ था वह अवैध थी। कोर्ट की सख्ती के बाद एलडीए ने अलीगंज, हजरतगंज, अमीनाबाद और गोमती नगर सहित कई इलाकों में अवैध इमारतों की सूची बनाई है। अलीगंज में ऐसे भवनों की संख्या सबसे ज्यादा बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इन पर बुलडोजर चलाने के आदेश कुछ दिनों में आधिकारिक रूप से जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


24 को आएगी सुप्रीम कोर्ट की टीम
अलीगंज अग्निकांड के बाद सुप्रीम कोर्ट की सख्ती पर एलडीए ने इलाके की 51 अवैध इमारतों की सूची अदालत में दी है। मौके पर इनकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की एक टीम 24 अगस्त को लखनऊ आ सकती है। टीम को सहयोग के लिए सुप्रीम कोर्ट में एलडीए की ओर से पैरवी करने वाले दो अधिवक्ताओं को रिकॉर्ड भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
आरसी से होगी ध्वस्तीकरण के खर्च की वसूली
अलीगंज में अग्निकांड का शिकार बनी अवैध बिल्डिंग को उसके भवनस्वामी ने तय समय में नहीं तोड़ा था। एलडीए ने इसे ध्वस्त कर भवनस्वामी को इसका खर्च जमा करने का नोटिस 30 जुलाई को जारी किया था। इसमें 26.14 लाख रुपये एक सप्ताह में जमा करने के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक ऐसा किया नहीं गया। ऐसे में अब एलडीए डीएम के माध्यम से आरसी के जरिये इसकी वसूली कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed