UP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन 28 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी; यहां पर वज्रपात के आसार
Weather in UP: यूपी में कई दिनों की उमस के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बारिश होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बृहस्पतिवार को कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। आगरा में सबसे अधिक 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। ललितपुर में 60, एटा में 57, बलिया में 36.4, आजमगढ़ में 28.8 और गोरखपुर में 26.3 मिमी बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
17 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। इसका असर 17 अगस्त तक देखने को मिलेगा। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। व्यापक बारिश के चलते अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
शुक्रवार को प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 55 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 17 अगस्त तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
इन जिलों में है भारी बारिश का यलो अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली , मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, महोबा, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।
इन जिलों में है गरज चमक व वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालाैन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र ।
बादलों की बढ़ी सक्रियता, दो दिन बारिश के आसार
राजधानी में बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया। तीखी धूप और हवा में नमी की माैजूदगी से आभासी गर्मी काफी ज्यादा रही और लोगों को दिन भर चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हालांकि शाम में बादलों की आवाजाही बढ़ी लेकिन बारिश नहीं हुई । माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से लखनऊ में रुक रुक कर बारिश के आसार हैं। बारिश के असर से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के अवदाब में बदलने से अगले कुछ दिन लखनऊ में मानसूनी गतिविधियां बढेंगी।बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।