{"_id":"6a3a256304029fabaa092e71","slug":"lucknow-coaching-centre-fire-fire-below-death-above-harrowing-firsthand-accounts-of-victims-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 'नीचे आग, ऊपर मौत, रस्सी के सहारे बची जान'; पीड़ितों की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 'नीचे आग, ऊपर मौत, रस्सी के सहारे बची जान'; पीड़ितों की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: 'नीचे आग, ऊपर मौत, रस्सी के सहारे किसी तरह जान बच सकी।' आग लगने के बाद बिल्डिंग से किसी तरह बाहर निकले पीड़ितों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती बयां की। आगे पढ़ें पूरी खबर...
आग से बचने के लिए बिजली के तार और रस्सी पकड़कर उतरते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
'दोपहर के 2 बजे थे। लंच के बाद जैसे ही हम सब ऑफिस पहुंचे, नीचे से कुछ जलने की बदबू आने लगी। कुछ सोच पाते कि धुआं हमारे फ्लोर तक पहुंच गया। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर आने लगीं। उस वक्त ऑफिस में 25 से 30 सहकर्मी काम कर रहे थे। बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे। जान बचाने के लिए मैं और पांच से सात अन्य लोगों ने किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़ा और रस्सी के सहारे नीचे कूदे...।'
यह दर्दनाक आपबीती दिल्ली निवासी लवप्रीत की है, जो राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है और उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लवप्रीत के परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं था, लेकिन उनके दोस्त सौम्य उनके साथ मुस्तैद रहे। सौम्य ने बताया कि लवप्रीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो सुबह तक लखनऊ पहुंच जाएंगे।
यह दर्दनाक आपबीती दिल्ली निवासी लवप्रीत की है, जो राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित एनिमेशन सेंटर में लगी भीषण आग की चपेट में आ गई। इस हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है और उन्हें केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लवप्रीत के परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं था, लेकिन उनके दोस्त सौम्य उनके साथ मुस्तैद रहे। सौम्य ने बताया कि लवप्रीत के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो सुबह तक लखनऊ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज अग्निकांड के पीड़ितों ने बयां की रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती
एक मिनट के भीतर मातम में बदल गईं जन्मदिन की खुशियां-डालीगंज के रहने वाले भुवन भी इसी एनिमेशन सेंटर में गेम डेवलपर के पद पर कार्यरत हैं। मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकले भुवन ने कांपती आवाज में बताया कि दोपहर लंच के बाद जैसे ही सिस्टम ऑन किया, तभी नीचे आग लगने का शोर सुनाई दिया। मेरे साथ कई और लोग जान बचाने के लिए सीढ़ी की तरफ भागे, लेकिन वहां चारों तरफ सिर्फ घना धुआं था।
भुवन ने बताया कि हादसे से ठीक पहले ऑफिस में एक दोस्त का जन्मदिन था। सभी लोग उसे बधाई दे रहे थे, लेकिन तभी अचानक आग लग गई। महज एक मिनट के भीतर ही जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
आपबीती बयां करते बिल्डिंग से बचकर निकले छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
अलीगंज स्थित एक बिल्डिंग में आग लगने से कोचिंग पढ़ने व एनीमेशन कोर्स करने वाले 15 छात्रों की जलकर मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे नौ छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ का दौरा छोड़कर वापस आए और घटनास्थल का मुआयना किया। रक्षामंत्री एवं राजधानी के सांसद राजनाथ सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।अलीगढ़ के पुरनिया स्थित बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप की दुकान है। पहली मंजिल पर पेट शॉप मालिक का वेयरहाउस है। दूसरी मंजिल पर थ्री-डी एनीमेशन ट्रेनिंग सेंटर और गेमिंग जोन के साथ 12वीं तक के विद्यार्थियों की कोचिंग चलती थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे वेयरहाउस में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।
दूसरी-तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंसे रहे
बिल्डिंग में मौजूद कई लोग विकराल हुई आग के बीच घिर गए। दूसरी व तीसरी मंजिल पर मौजूद छात्र भीतर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम के साथ एसडीआरएफ ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू के दौरान 15 शव बाहर निकाले गए। वहीं कई झुलसे छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सभा छोड़ तुरंत वापस आए। उनके निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण, डीजी फायर सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सेंगर समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक राहत-बचाव कार्य जारी था।