{"_id":"6989611625f50678f40d48cf","slug":"lucknow-dubai-flight-encounters-trouble-returns-from-runway-gold-worth-1-95-crore-found-under-flight-seat-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी... रनवे से लौटा, फ्लाइट में सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का लावारिस सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी... रनवे से लौटा, फ्लाइट में सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का लावारिस सोना
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 09 Feb 2026 09:52 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ से दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी महसूस होने पर रनवे से लौटाया गया। वहीं एक दूसरी फ्लाइट में सीट के नीचे से 1.95 करोड़ का लावारिस सोना मिला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
एअर इंडिया
- फोटो : एअर इंडिया
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई जाने वाले विमान (आईएक्स 197) में गड़बड़ी महसूस हुई। इस पर उसे रनवे से लौटना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे।
Trending Videos
इस विमान को शाम 5:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ भी चुके थे। रवने की ओर जाते समय पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई तो उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। इसके बाद विमान वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी समस्या ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। विलंब होने पर यात्री नाराज भी हुए जिन्हें एयरलाइंस के अधिकारियों ने समझाया। करीब 8 बजे गड़बड़ी दूर होने पर 8:07 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई।
1.95 करोड़ का लावारिस सोना बरामद
दूसरी ओर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने पांच फरवरी को सऊदी एयरलाइंस के विमान में सीट के नीचे से एक करोड़ 95 लाख 17 हजार रुपये का सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने इस लावारिस सोने को जब्त किया है।एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि पांच फरवरी की रात करीब 12:50 बजे जेद्दा से आए सऊदी एयरलाइंस के विमान संख्या एसवी 892 में सीट के नीचे से उन्हें दो पैकेट और एक छोटी पॉलीथिन मिली। दोनों चीजों को खोलने पर पता चला कि उसमें 1267.600 ग्राम सोना रखा हुआ था।
मामले की जानकारी कर्मियों ने सीमा शुल्क विभाग को दी। जांच में यह पता नहीं चल सका कि कौन सा यात्री सोना अपने साथ लेकर आया था। ऐसे में कोई वारिस नहीं मिलने पर सोने को जब्त कर लिया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह मामला तस्करी से जुड़ा है। फिलहाल सीमा शुल्क विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।