सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: February 8th turned out to be a dark Sunday for Rae Bareli, with eight deaths in separate accidents; four

UP: आठ फरवरी रायबरेली के लिए काला रविवार, अलग-अलग हादसों में आठ मौतें; एक्सप्रेसवे पर कार ने चार को कुचला

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 09 Feb 2026 09:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Eight killed in Raebareli: रायबरेली के लिए आठ फरवरी काला रविवार बनकर आई। रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। 

UP: February 8th turned out to be a dark Sunday for Rae Bareli, with eight deaths in separate accidents; four
रायबरेली में सड़क हादसे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

रायबरेली के लिए आठ फरवरी काला रविवार बनकर आई। रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई।  देर रात बरात से घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शोभवापुर गांव के पास रविवार को ई रिक्शा को बचाने में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

Trending Videos

गंगा एक्सप्रेसवे पर चार युवतियों की मौत 

UP: February 8th turned out to be a dark Sunday for Rae Bareli, with eight deaths in separate accidents; four
खबर पाकर अस्पताल पहुंचे घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर शाम चूली गांव के पास कार ने पैदल जा रहीं सात युवतियों व किशोरियों को रौंद दिया। इसमें चार युवतियों की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस के अनुसार सभी पैदल ही एक्सप्रेसवे होते हुए गांव जा रही थीं। इसी दौरान हादसे की शिकार हो गईं।

पुलिस के अनुसार जगतपुर क्षेत्र के कोडर निवासी शालिनी (20), बहन साधना (15), भदोखर क्षेत्र के अलीगंज निवासी हिमांशी (22), रश्मि (15), आसमां (18) समेत सात युवतियां व किशोरियां रविवार को चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गई थीं। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से पैदल ही घर के लिए निकलीं।

शाम सात बजे एक्सप्रेसवे से गुजर रही कार ने सभी युवतियां को रौंद दिया। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शालिनी, हिमांशी को मृत्यु घोषित कर दिया। अन्य को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में आसमां व रश्मि ने भी दम तोड़ दिया। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कार को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत दो घायल

 बरात से घर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार देकर डॉ. सौरभ सिंह ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

शिवगढ़ क्षेत्र के जगन्नाथ पुर मजरे सूरजपुर के रहने वाले शंकर (28) शिवगढ़ के बैंती निवासी अपने दोस्त पप्पू (30) व रोहित (30) के साथ बाइक से बछरावां से एक बरात में शामिल होने के बाद देर रात करीब 11.30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। स्टेट हाइवे बांदा बहराइच मार्ग स्थित शिवगढ़ बछरावा मार्ग पर गुड़िया गढ़ी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे शंकर की मौके पर मौत हो गई वहीं रोहित और पप्पू भी कुचल गए। दोनों ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया l पुलिस के मुताबिक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत

UP: February 8th turned out to be a dark Sunday for Rae Bareli, with eight deaths in separate accidents; four
दो लोगों की मौत।

 बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शोभवापुर गांव के पास रविवार को ई रिक्शा को बचाने में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सरेनी थाना क्षेत्र के रावतपुर कला गांव निवासी तेज बहादुर (28) पुत्र छेदीलाल बाइक से चचेरे भाई रामप्रसाद (32) और मंगाखेड़ा मजरे सेमरपहा गांव निवासी मामा धुन्नर (30) के साथ लालगंज से सरेनी जा रहे थे। बाइक तेज बहादुर चला रहे थे। खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव निवासी महेंद्र सिंह (55) पुत्र रामराज सिंह गेगासों गंगाघाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे।

शाम 4:45 बजे शोभवापुर गांव के पास एक ई रिक्शा को बचाने में दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महेंद्र सिंह और तेज बहादुर को मृत घोषित कर दिया। राम प्रसाद और धुन्नर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। लालगंज कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

ई-रिक्शा से महिला की मौत 

पिलखा गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ई रिक्शा ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ई रिक्शा चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

भानमती (55) पत्नी जगतपाल आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में मजदूरी करती थीं। सुबह घर से पैदल काम पर जा रही थीं। गांव के पास पीछे से आए ई रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गिर पड़ी। राहगीरों की मदद से परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की ओर से जांच शुरू की गई है।

महिला की मौत की जानकारी होने पर घरवालों में चीख पुकार मच गई। पति जगतपाल, बेटे राहुल व सुनील और बेटी लक्ष्मी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ई रिक्शा चालक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed