{"_id":"6a5244c7656b1f265e08d8c3","slug":"lucknow-five-silver-crowns-cash-and-an-offering-base-stolen-after-breaking-the-temple-s-ventilato-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : मंदिर का रोशनदान तोड़कर पांच चांदी के मुकुट, रुपये व अरघा चोरी, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : मंदिर का रोशनदान तोड़कर पांच चांदी के मुकुट, रुपये व अरघा चोरी, एफआईआर दर्ज
Sat, 11 Jul 2026 06:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:57 PM IST
सार
पुजारी ने बताया कि मंदिर का ताला खोलकर देखने पर पता चला कि शंकर भगवान का चांदी का अरघा, हनुमान जी, गणेश जी, सूर्य देव, कार्तिकेय जी व माता पार्वती के चांदी के मुकुट और दानपात्र से रुपये चोरी हो चुके थे। चोरों ने मंदिर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे भी गायब कर दिए थे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चिनहट के विकल्पखंड स्थित स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर का रोशनदान तोड़कर चोर पांच चांदी के मुकुट, अरघा और दानपात्र से रुपये चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र सिंह ने चिनहट थाने में चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विभूतिखंड के बड़ा भरवारा निवासी वीरेंद्र सिंह मंदिर के पुजारी और केयरटेकर हैं। उनके अनुसार रोज की तरह शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे जब मंदिर पहुंचे तो पीछे की दीवार में लगा रोशनदान टूटा मिला।
विज्ञापन
मंदिर का ताला खोलकर देखने पर पता चला कि शंकर भगवान का चांदी का अरघा, हनुमान जी, गणेश जी, सूर्य देव, कार्तिकेय जी व माता पार्वती के चांदी के मुकुट और दानपात्र से रुपये चोरी हो चुके थे। चोरों ने मंदिर में लगे चार सीसीटीवी कैमरे भी गायब कर दिए थे। कैमरों से जुड़ा मॉनिटर भी टूटा हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस को मंदिर से दो चप्पल भी मिले हैं। इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।