{"_id":"699d34cd5a8ee59a50036177","slug":"lucknow-hindu-mahasabha-files-complaint-alleging-school-suspension-due-to-religious-symbols-case-of-missiona-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: धार्मिक चिह्नों की वजह से स्कूल से नाम काटने का आरोप, हिंदू महासभा ने दी तहरीर; मिशनरी स्कूल का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: धार्मिक चिह्नों की वजह से स्कूल से नाम काटने का आरोप, हिंदू महासभा ने दी तहरीर; मिशनरी स्कूल का मामला
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार
Uproar in missionary school: लखनऊ में धार्मिक चिह्नों के कारण बच्चों के नाम काटने और मानवीय रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में तहरीर दी गई है।
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने दी तहरीर।
विज्ञापन
विस्तार
विकासनगर स्थित मिशनरी स्कूल पर धार्मिक चिह्नों के कारण बच्चों के नाम काटने और मानवीय रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। डालीगंज निवासी विकास कुमार वर्मा अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी के साथ विकासनगर थाने पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी।
Trending Videos
विकास कुमार वर्मा के अनुसार, स्कूल में उनके दो बच्चों का नाम धार्मिक पहचान से जुड़े चिह्नों के कारण काटा जा रहा है। उन्होंने स्कूल प्रशासन से इस मामले में बात की तो स्पष्टीकरण देने के बजाय बच्चों का नाम काटने की बात कही गई। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि अगस्त में रक्षाबंधन के अवसर पर बच्चों की कलाई में धागा बंधा हुआ था, जिसे स्कूल प्रशासन ने कटवा दिया। आपत्ति जताने पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चों का नाम काटने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य ने इन आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी बच्चे का नाम धार्मिक आधार पर नहीं काटा गया है। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
