सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: If you go out in the city, see... Route diversion at many places

Lucknow : शहर में निकलें तो देखें लें... कई स्थानों पर रूट डायवर्जन, सुबह सात बजे से परिवर्तित रहेगा यातायात

माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सार

लखनऊ में निकलें तो जरा ध्यान दें। बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन रहेगा। गुरुवार को बारावफात के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। 

Lucknow: If you go out in the city, see... Route diversion at many places
रूट डायवर्जन
loader
Trending Videos

विस्तार
Follow Us

लखनऊ में निकलें तो जरा ध्यान दें। बुधवार और बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन रहेगा। बुधवार को अनंत चतुर्दशी पर मूर्ति विसर्जन, शोभायात्रा के कारण यातायात परिवर्तित किया गया है। वहीं गुरुवार को बारावफात के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। दोनों ही दिन सुबह सात बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी की स्थिति में यदि वैकल्पिक मार्ग नहीं मिला तो प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।

Trending Videos


बुधवार को शहर में यह की गई व्यवस्था
- अयोध्या की ओर से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को जीटीआई से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। यह यातायात समता मूलक, गांधी सेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिवा, डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग जा सकेंगी। वापसी में बलरामपुर ढाल, शहीद स्मारक होकर इन्हें जाना होगा।- चौक डालीगंज पुल की ओर से आने वाले वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा होकर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील होकर जा सकेंगे।
- डालीगंज पुल इक्का तांगा स्टैंड चौराडे से आने वाला यातायात गोमती नदी बंधा (झूलेलाल पार्क) होकर नदवा काॅलेज की ओर नहीं जा सकेगा। आप गोमती नदी पुल पार कर या सीधे उमराव सिंह धर्मशाला होकर, आईटी चौराहा की ओर ही आगे जा सकेंगे।
- टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर से सामान्य यातायात परिवर्तन चौक की ओर नही नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैसरबाग बस अड्डा, सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध होकर जा सकेगा।
- निराला नगर की ओर से आने वाला यातायात आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होकर सुभाष चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा से बाएं व दाएं मुडकर समथर पेट्रोल पंप के रास्ते निशातगंज/डालीगंज पुल से जा सकेगा।
- कैसरबाग, सीडीआरआई, क्लार्क अवध तिराहा की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यहां से आपको क्लार्क अवध तिराहे से सीधे कृष्णा मेडिकल सेंटर होते हुए चिरैयाझील तिराहा की ओर से अपने गंतव्य को जाना होगा।
- हजरतगंज चौराहा एवं परिवर्तन चौक की ओर से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यहां से आप मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई या चिरैयाझील से होकर ही अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- हनुमान सेतु नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।

गुरुवार को इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था
- कमला नेहरू क्राॅसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्टोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा से दाएं अकबरी गेट से अपने गंतव्य को जा सकेगा अथवा चौक/मेडिकल काॅलेज होकर निकलेगा।
- नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा। आप अकबरी गेट, मेडिकल क्राॅस चौराहा होकर ही आगे बढ़ सकेंगे ।
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज, मंसूर नगर होकर जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। आपको अपना वाहन यहीं से वापस मोड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर होकर जाना होगा।
- हैदरगंज तिराहा से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर निकलेगा।
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- मेडिकल काॅलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जाएगा।
- पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद तिराहा से मौलवीगंज होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जाना होगा।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें नाका/मेडिकल काॅलेज होकर जाना होगा।

- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा एवं अमीनाबाद चौराहे से कोई वाहन झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेंगे। यह यातायात कैसरबाग अशोकलाट, श्रीराम रोड व अमीनाबाद/सिटी स्टेशन होकर जाएगा।
- ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसा मंडी/राजेंद्र नगर होकर जाएगा।
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहे की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया व एवरेडी के रास्ते जा सकेगा।

- एवरेडी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा, हैदरगंज तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मवैया/मिल एरिया तिराहे से बाएं राजाजीपुरम होकर गुजारा जाएगा।

- राजेंद्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मोतीनगर/राजेंद्र नगर के रास्ते जाएगा।
- नाका चौराहे से राजेंद्र नगर के रास्ते कोई भी वाहन ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात नत्था/मवैया होकर जाएगा।
- नाका चौराहा से कोई भी वाहन पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर न जाकर बांसमंडी चौराहा/राजेंद्र नगर होकर गुजारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed