{"_id":"69ac6d390bd4a398bc0388f9","slug":"lucknow-jio-store-manager-found-hanging-suicide-note-blaming-himself-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: फंदे से लटका मिला जियो स्टोर के मैनेजर का शव, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: फंदे से लटका मिला जियो स्टोर के मैनेजर का शव, सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
सार
पड़ोसियों को पवन का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने पर भी अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे तो पवन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विस्तार
लखनऊ के मड़ियांव स्थित प्रियदर्शनी कॉलोनी में जियो स्टोर के मैनेजर पवन कुमार शुक्ला (30) का शव उनके किराये के कमरे में मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट में पवन ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं, उनके भाई अतुल ने हत्या की आशंका जताई है।
Trending Videos
पवन मूल रूप से सीतापुर के रहेटा गांव के निवासी थे। घटना शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे की है। पड़ोसियों को पवन का कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने पर भी अंदर से प्रतिक्रिया न मिलने पर पड़ोसी दरवाजे को धक्का देकर अंदर पहुंचे तो पवन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पवन के भाई अतुल ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर को पवन की पत्नी सोनी से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्होंने पवन के मोबाइल फोन की डिटेल और सुसाइड नोट की राइटिंग की जांच करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने एक युवती के कमरे पर आने-जाने का जिक्र करते हुए उससे भी पूछताछ की मांग की है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।
