{"_id":"69ac667f0c854558d80281c4","slug":"old-meters-are-being-replaced-for-free-complain-if-anyone-asks-for-a-fee-lucknow-news-c-13-lko1070-1633702-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मुफ्त में बदले जा रहे पुराने मीटर, कोई शुल्क मांगे तो करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मुफ्त में बदले जा रहे पुराने मीटर, कोई शुल्क मांगे तो करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पावर कॉर्पोरेशन अब दूसरे चरण में पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदलने की मुहिम चला रही है। कंपनी इंटेली स्मार्ट को इसका जिम्मा दिया गया है। किसी भी उपभोक्ता को मीटर बदलने का कोई शुल्क नहीं देना है। यदि कंपनी के कर्मचारी शुल्क मांगे तो अफसरों से शिकायत कर सकते हैं।
लखनऊ मध्य जोन के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्य) मुकेश त्यागी ने बताया कि ऐशबाग, राजाजीपुरम, चौक, ठाकुरगंज, अमीनाबाद, रेजिडेंसी, राजभवन खंड और हुसैनगंज में पुराने मीटर बदले जा रहे हैं। इसके लिए बिजली विभाग ने कंपनी को स्मार्ट मीटर, केबल, क्लैंप, नट-बोल्ट आदि उपकरण निशुल्क मुहैया कराए हैं।
उन्होंने बताया कि शिकायतें मिली हैं कि कुछ कर्मचारी मीटर व केबल का शुल्क देने का दबाव बना रहे हैं। उपभोक्ता ऐसे कर्मियों की उनके मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके। जिले भर के उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 1912 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
इन नंबरों पर करें शिकायत
मुकेश त्यागी : 9415901393, अनूप कुमार सिंह : 9415005797
Trending Videos