{"_id":"69a599308e565b9a5c07b87d","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1629460-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंगदान करने वाले दो परिवारों को मिले 10-10 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंगदान करने वाले दो परिवारों को मिले 10-10 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
अंगदान करने वाले दो परिवारों को मिले 10-10 हजार रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) की ओर से हाल में दो
ब्रेन डेड रोगियों के अंगदान करने वाले परिवारों को 10-10 हजार रुपये दिए
गए हैं। सोटो के संयुक्त निदेशक व पीजीआई के एमएस डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने
बताया कि मृत अंगदाता के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को 10
हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। छह नवंबर 2025 को सेंट्रल कमांड
हॉस्पिटल में 56 वर्षीय भगवंती देवी के ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद
उनके बेटे विनोद कुमार यादव ने अंगदान की सहमति पर तीन मरीजों को नया जीवन
मिला। वहीं 22 फरवरी को सड़क हादसे में घायल संदीप कुमार 43 के पीजीआई के
एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में ब्रेन स्टेम डेड घोषित जाने के बाद पत्नी लक्ष्मी
देवी ने अंगदान की अनुमति दी थी। तीन रोगियों को नया जीवन मिला था। पीजीआई
निदेशक डॉ. आरके धीमान के नेतृत्व में दोनों अंगदाताओं के परिजनों को 10-10
हजार की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से भेज गई है।
Trending Videos