सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   tractor trolley collided with auto-rickshaw In Bahraich two youths died who returning home to celebrate Holi

Bahraich News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने ऑटो में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; होली मनाने आ रहे थे घर

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में ट्रैक्टर ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों होली मनाने लखनऊ से घर आ रहे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

tractor trolley collided with auto-rickshaw In Bahraich two youths died who returning home to celebrate Holi
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वह होली मनाने घर आ रहे थे। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

Trending Videos


घटना बौंडी थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव निवासी अखिलेश और बिठौरा निवासी मेहंदी हसन लखनऊ में रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार की देर रात ऑटो से त्योहार मनाने घर आ रहे थे। मनेरी गोहनिया गांव के पास रात करीब 02 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल की सूचना पर परिजन व पुलिस मंगलवार की तड़के मौके पर पहुंचे। 

मृतक अखिलेश के पिता ने बताया कि अखिलेश अपने साथी मेंहदी हसन के साथ होली पर घर आ रहा था। थाना प्रभारी बौंडी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed