{"_id":"69a6e351f229448f500d220f","slug":"video-bharaica-samahaka-hatayakada-ka-btha-gava-ma-sananata-sarakashha-ghara-ma-ghatanasathal-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच सामूहिक हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा, सुरक्षा घेरे में घटनास्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच सामूहिक हत्याकांड के बाद गांव में सन्नाटा, सुरक्षा घेरे में घटनास्थल
बहराइच में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल ग्राम पंचायत के मजरे रामनगर में रविवार की रात हुए सामूहिक हत्याकांड ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि बेटे ने ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। मंगलवार को सुरक्षा घेरे में घटनास्थल का पुनर्निर्माण कर घायल दोनों भाइयों को घर लाकर पुलिस ने पूछताछ की, इसके बाद आरोपी भाई को पुलिस ने हिरासत में लेकर सीजेएम कोर्ट पर प्रस्तुत किया वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सामूहिक हत्याकांड के बाद सोमवार को देर रात तक पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर के भीतर व आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। एहतियातन घटनास्थल को सील कर दिया गया, ताकि कोई महत्वपूर्ण सबूत नष्ट न हो सके।
मंगलवार को अस्पताल में भर्ती वादी गुरुदेव उर्फ नागा को कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया। पुलिस ने उनसे घटनास्थल का पुनर्निर्माण कराया और घटना के समय की परिस्थितियों, पारिवारिक विवाद तथा पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उन्हें पुनः घर छोड़ दिया गया।
वहीं दूसरे आरोपी निरंकार को पुलिस रिमांड पर लेकर थाना लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की गई। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे सीजेएम न्यायालय, बहराइच भेजा गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में संपत्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद सामने आया है। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।