सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   sanitation worker beat his wife to death with stick who posted at govt school in Bahraich

Bahraich: राजकीय विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

बहराइच में राजकीय विद्यालय में तैनात सफाई कर्मी ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

sanitation worker beat his wife to death with stick who posted at govt school in Bahraich
इसी विद्यालय परिसर में घटना हुई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी ने मामूली विवाद में लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


घटना सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव स्थित राजकीय विद्यालय की है। मूल रूप से घूरे पुरवा गांव निवासी सूरज कई वर्षों से विद्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह अपनी पत्नी रेखा और दो बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में ही आवास में रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। कहासुनी के दौरान ही गुस्से में सूरज ने लाठी से रेखा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर पर चोट के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया गया है। मृतका की मां चंपा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed