{"_id":"69a6ec5da5681dc6d60e78d0","slug":"video-sama-btha-sa-pahal-bharaica-ka-catalhava-ma-umaugdha-salb-napal-garahaka-na-jamakara-ka-kharathara-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीमा बंदी से पहले बहराइच के चितलहवा में उमड़ा सैलाब, नेपाली ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा बंदी से पहले बहराइच के चितलहवा में उमड़ा सैलाब, नेपाली ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी
नेपाल में चुनाव के मद्देनजर संभावित सीमा बंदी और होली पर्व की तैयारियों के बीच भारत-नेपाल सीमा से सटे बहराइच के चितलहवा बाजार में मंगलवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक दैनिक उपयोग की वस्तुएं, राशन, सब्ज़ी, मिठाई और होली का सामान खरीदने भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। सीमा सील होने की आशंका को देखते हुए लोगों ने जरूरी सामान की अग्रिम खरीदारी की। पिलर संख्या 673/1 से 673/2 के बीच नो-मैन्स लैंड के किनारे बसे चितलहवा बाजार में लगभग दो किलोमीटर तक फैली दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। सड़क पार करते ही नेपाल की आबादी शुरू हो जाती है, जिससे यह बाजार दोनों देशों के लोगों के लिए प्रमुख केंद्र बना हुआ है।भारी भीड़ को देखते हुए एसएसबी और पुलिस बल सतर्क रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरहदी बाजार में पूरे दिन मेले जैसा माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।