फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The second match is scheduled for June 17 at the Ekana Stadium, where Rohit Sharma is particularly po

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में दूसरा मैच 17 जून को, रोहित शर्मा को लेकर खास क्रेज; यहां शतक लगा चुके हैं हिटमैन

Sun, 14 Jun 2026 10:32 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Jun 2026 10:32 AM IST
सार

India-Afghanistan ODI series: भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में 17 जून को खेला जाएगा। इस मैच को लेकर लखनऊ के लोगों में खास क्रेज है। 

विज्ञापन
Lucknow: The second match is scheduled for June 17 at the Ekana Stadium, where Rohit Sharma is particularly po
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

रोहित शर्मा ने धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि मुकाबले में रोहित बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सके और 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। ऐसे में लखनऊ में होने वाला वनडे मुकाबला उनके लिए काफी अहम होगा। अगले साल अक्तूबर-नवंबर माह में होने वाले वनडे विश्वकप के मद्देनजर भारत और अफगानिस्तान के बीच शुरू हुई वनडे सीरीज में सबकी नजर रोहित शर्मा पर रहेगी। कोहली और हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सीरीज में रोहित शर्मा टीम इंडिया के सबसे बड़े चेहरे होंगे। इकाना स्टेडियम में 17 जून को होने वाले वनडे मुकाबले में हिटमैन की मौजूदगी प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाएगी। उनके टीम में होने से इकाना में होने वाली टिकटों की ब्रिकी पर असर पड़ेगा, जो अभी तक धीमी गति से चल रही थी। इसके अलावा टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और टी-20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन


इकाना में रन उगलता है हिटमैन का बल्ला

इकाना स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला छह नवंबर 2018 कोें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया था। इस मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला खूब बोला। उन्होंने 61 गेंदों में नाबाद 111 रन की आतिशी शतकीय पारी खेली थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने विंडीज पर 71 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। वर्ष 2023 में विश्वकप के लीग मुकाबले में रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 101 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 87 रन की कप्तानी पारी पारी खेली। इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने 100 रन से मुकाबला अपने नाम किया। हालांकि आईपीएल में रोहित शर्मा अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में

Lucknow: The second match is scheduled for June 17 at the Ekana Stadium, where Rohit Sharma is particularly po
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम 15 जून की शाम तक लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम भी इसी दिन शहर में पहुंचने की संभावना है। दोनों टीमों के खिलाड़ी 16 जून की शाम को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 17 को फ्लड लाइट की रोशनी में मुकाबला खेला जाएगा। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि हमारी ओर से इकाना स्टेडियम में होने वाले वनडे मुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जून माह में गर्मी को देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। स्टेडियम परिसर में आने वाले दर्शकों को मुफ्त पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें गर्मी के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही टिकटों की दर को कम रखा गया है। जनरल स्टैंड की टिकट दर 599 रुपये निर्धारित की गई है, जबकि प्रीमियम श्रेणी के टिकट अधिकतम 25000 रुपये तक उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed