{"_id":"6a830fe185cb30db1407a81d","slug":"video-video-gadadha-ma-tabthal-vathayalya-ka-makhaya-saugdhaka-chhatarao-ka-le-bna-khatara-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गड्ढों में तब्दील विद्यालय की मुख्य सड़क, छात्राओं के लिए बना खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गड्ढों में तब्दील विद्यालय की मुख्य सड़क, छात्राओं के लिए बना खतरा
पारा के बुद्धेश्वर-मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल होने से छात्राओं और राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क का डामर उखड़ने से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है और सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इससे आए दिन हादसे का खतरा बना हुआ है।इसी मुख्य मार्ग से छात्राओं का रोजाना आवागमन होता है।
पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। छात्राओं के मुताबिक कई बार वह गिरकर मामूली रूप से चोटिल हो चुकी हैं। बाइक सवार राहगीर भी फिसलकर घायल हो रहे हैं। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद सड़क की हालत और बदतर हो गई।
छात्राओं के प्रदर्शन की जानकारी पाकर आजाद समाज काशीराम पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय भारती अपने कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ विद्यालय पहुंचे और शिक्षकों से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन विद्यालय का मुख्य गेट नहीं खोला गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्राओं के परिजन भी विद्यालय पहुंचे थे, लेकिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने गेट नहीं खोला और उन्हें डांटकर भगा दिया।कक्षा आठ की छात्राओं स्वाति, अनामिका, रोशनी समेत अन्य छात्राओं ने बताया विद्यालय जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर है।
बारिश के दिनों में पानी भरे गड्ढों से होकर निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय स्तर से जिम्मेदारों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।छात्राओं और राहगीरों ने जिम्मेदार विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।