सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three new buses connecting the airport to the city were launched, facilities will be available on the

लखनऊ: एयरपोर्ट से शहर को जोड़ने वाली तीन नई बसों का हुआ शुभारंभ, इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-3 से नई सिटी बस सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। 

Lucknow: Three new buses connecting the airport to the city were launched, facilities will be available on the
नई बस का हुआ शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों की सुविधा के लिए टर्मिनल-3 से नई सिटी बस सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया गया है। यह पहल लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के संयुक्त प्रयास का परिणाम है।
Trending Videos


इन प्रमुख मार्गों पर मिलेगी सेवा

हवाई अड्डे को शहर के व्यावसायिक और आवासीय केंद्रों से जोड़ने के लिए दो रणनीतिक मार्ग तय किए गए हैं। 

सीसीएसआईए से हजरतगंज: यह बस चारबाग के रास्ते होकर जाएगी, जिससे रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
सीसीएसआईए से अवध बस स्टेशन (कमता): यह सेवा शहीद पथ के माध्यम से संचालित होगी, जो शहर के पूर्वी हिस्सों को जोड़ेगी।

सुगम और किफायती सफर
इस सेवा का उद्घाटन एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक अमर नाथ सहाय और मुख्य हवाई अड्डा अधिकारी श्री दर्शन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। हवाई अड्डा प्रवक्ता के अनुसार, इन बसों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, किफायती और भरोसेमंद 'लास्ट माइल कनेक्टिविटी' प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed