फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow University: Seat allotment results released.

लविवि : सीट आवंटन परिणाम जारी

Sun, 02 Aug 2026 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lucknow University: Seat allotment results released.
लविवि
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर अपना आवंटन देख सकते हैं। विवि प्रशासन ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग चरणों के परिणाम घोषित किए हैं। बीएससी एग्रीकल्चर, बीवीए, बीएफए और डीफार्मा के लिए तीसरे चरण का आवंटन जारी हुआ है। एलएलबी इंटीग्रेटेड (पांच वर्षीय), बीबीए और बीसीए के लिए चौथे चरण का परिणाम घोषित किया गया। बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम (एनईपी) और बीवोक पाठ्यक्रमों के लिए पांचवें चरण का आवंटन भी जारी हुआ है। प्रवेश समन्वयक अनित्य गौरव ने बताया कि अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म नंबर से लॉगइन कर स्थिति देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिली है, उन्हें दो अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed