सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'

UP Big News: अपर्णा यादव से मिले राजनाथ सिंह, बुझ जाएंगे 'जुगनू' तो क्या होगा; चंद्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 05 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
राजनाथ सिंह ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव से की मुलाकात, काफिले के साथ आवास पहुंचे

केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। सुबह 11:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका स्वागत उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया।

पौधरोपण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के कैंट स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा नेत्री अपर्णा बिष्ट यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी। पढ़ें पूरी खबर   

विज्ञापन
विज्ञापन

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मौसी ने पटक-पटक कर मार दिया भतीजा, टूट गई तनवीर की गर्दन

फिरोजाबाद के कृष्णा नगर में छह माह के मासूम तनवीर की मौत के मामले में भले ही मां की तहरीर पर मौसी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज हो गया हो, लेकिन कोर्ट में इसे साबित करना उत्तर थाना पुलिस के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। शिकोहाबाद के आरव हत्याकांड की तरह यहां पुलिस के पास कोई सीसीटीवी फुटेज या स्वतंत्र चश्मदीद नहीं है। यह पूरी घटना आधी रात को एक बंद कमरे के भीतर हुई, जहां सिर्फ दोनों बहनें और मासूम तनवीर मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने सीएम योगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। राज्य की प्रगति के लिए उनके काम उल्लेखनीय हैं। उन्होंने हमेशा लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर संगठन की समीक्षा की, पूर्ण राज्य का दर्जा न मिलने पर जताई चिंता

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन की जमीनी मजबूती, जनाधार विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने के साथ चुनावी सफलता को भी प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए एकजुट होकर बीएसपी को मजबूत बनाना होगा। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

नगीना सांसद का आज मेरठ में शक्ति प्रदर्शन, चंद्रशेखर की पदयात्रा का बदला रूट

मेरठ में आजाद समाज पार्टी की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा के प्रस्तावित मार्ग में बदलाव कर दिया है। सांसद चंद्रशेखर आजाद के इंचौली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प भेंट किए। पढ़ें पूरी खबर

Major News from UP: Rajnath Singh meets Aparna Yadav; what happens if 'Jugnu' is extinguished? Chandrashekhar'
जुगनू - फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

सुंदर कीट के गायब होने की कहानी, बुझ जाएंगे 'जुगनू' तो क्या होगा? 

गर्मियों की रातों में खेतों, बागों और तालाबों के किनारे टिमटिमाने वाले जुगनू कभी ग्रामीण भारत की पहचान थे। बच्चों के लिए वे किसी जादुई दुनिया की चमक थे लेकिन अब उनकी रोशनी तेजी से मंद पड़ रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार जुगनुओं की घटती संख्या केवल एक सुंदर कीट के गायब होने की कहानी नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संकट का गंभीर संकेत है। आर्द्र भूमि का विनाश, बढ़ता प्रकाश प्रदूषण और कीटनाशकों का अंधाधुध इस्तेमाल उनके अस्तित्व पर खतरा बनकर उभरा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed