{"_id":"6a22cb662416d26619069fe1","slug":"video-video-makhayamatara-ka-janamathavasa-para-halmata-oura-pathha-btakara-thaya-sarakashha-va-parayavaranae-sarakashhanae-ka-sathasha-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हेलमेट और पौधे बांटकर दिया सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हेलमेट और पौधे बांटकर दिया सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर समाजसेविका प्रियंका रघुवंशी ने हजरतगंज चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के तहत पुलिस कर्मियों के सहयोग से उन दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। इसके साथ ही प्रत्येक चालक को एक पौधा भी भेंट किया गया, ताकि सड़क सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंच सके।
प्रियंका रघुवंशी ने कहा कि हेलमेट जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि पौधे पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य हैं। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी लोगों को सुरक्षित वाहन संचालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। अभियान को राहगीरों और वाहन चालकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।