{"_id":"6a2277f2e27925739f0915d3","slug":"video-video-vashava-parayavaranae-thavasa-para-110-varada-ma-cal-maga-savacachhata-abhayana-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विश्व पर्यावरण दिवस पर 110 वार्डों में चला मेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विश्व पर्यावरण दिवस पर 110 वार्डों में चला मेगा स्वच्छता अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ की ओर से शहर के 110 वार्डों में मेगा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ महापौर सुषमा खर्कवाल ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा और भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में श्रमदान कर किया।
अभियान के तहत शहर की सड़कों, नालियों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई कराई गई। स्वच्छता कर्मियों और नगर निगम अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य में भाग लिया तथा लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित शहर के निर्माण में जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।