सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Monsoon in UP: Monsoon will arrive in UP soon, with signs of good rainfall in the eastern part from June 28.

Monsoon in UP: यूपी में जल्द दस्तक देगा मानसून, 28 जून से पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश के संकेत

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 25 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में मानसून की सुस्त चाल के बीच मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिल रहा है। वहीं, 27 से मानसूनी बारिश शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।

Monsoon in UP: Monsoon will arrive in UP soon, with signs of good rainfall in the eastern part from June 28.
जानिए यूपी में कब तक आएगा मानसून। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से से मानसूनी बारिश की शुरुआत के संकेत हैं। जबकि 28 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी मानसूनी बारिश होने की संभावना है। यूपी में मानसून की सुस्त चाल के बीच मौसम का मिला जुला रूप देखने को मिल रहा है।



बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में लू का प्रकोप है तो वहीं गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़ और मथुरा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में कहीं तेज हवाएं तो कहीं बूंदबांदी देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ और बाराबंकी इन नौ जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अग्निकांडों की जांच का सच: जल्द ठंडी पड़ जाती है एक्शन की आग, बड़े जिम्मेदारों को कर दिया गया बरी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आज एसआईटी के सामने पेश होंगे आप सांसद संजय सिंह, चोरी और घोटाले के सबूत सौंपेंगे


बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तपिश भरी गर्मी महसूस की गई। 44.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं प्रयागराज में 43.4 डिग्री, वाराणसी, लखीमपुर और झांसी इन तीनों जिलों में 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। वहीं 25 से 27 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तपिश और लू का असर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के पूर्वी, तराई व कुछ अन्य इलाकों में तेज हवाएं चलने और मामूली बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed