{"_id":"6a3cc0ab80add1fa2e09e7d3","slug":"up-what-will-you-do-if-there-is-a-fire-will-you-jump-from-the-window-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील किए गए कोचिंग संस्थान : आग लगी तो क्या करेंगे... खिड़की से कूद जाएंगे, जवाब सुनकर लाइब्रेरी की सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील किए गए कोचिंग संस्थान : आग लगी तो क्या करेंगे... खिड़की से कूद जाएंगे, जवाब सुनकर लाइब्रेरी की सील
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। प्रदेश के कई जिलों में आग से बचाव के सुरक्षा मानक न होने पर संस्थानों को सील कर दिया गया।
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में चलाया गया अभियान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को भी बिना मानकों के चल रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। बिजनौर के नगीना में टीम ने पूछा आग लगी तो क्या करेंगे, खिड़की से कूद जाएंगे। यह सुनकर संचालक ने मुस्कुराते हुए खिड़की की तरफ इशारा कर दिया और कहा यहां से कूदकर निकल जाएंगे। इतना सुन अधिकारी बिफर गए और लाइब्रेरी को सील कर दिया।
अलीगढ़ में 15 अवैध कोचिंग सेंटर को सील किया। 11 कोचिंग संचालक सेंटर पर ताला लगाकर भाग गए। दो दिन के अंदर 26 कोचिंग सेंटरों के खिलाफ हुई कार्रवाई हुई है। मेरठ में 10 कोचिंग सेंटर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इन सेंटरों को सुरक्षा मानक पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। मेरठ में लगभग 1500 कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2020 के ही ऑडिट में मिली थीं गंभीर खामियां, सुधार के थे सुझाव, ट्रस्ट ने नजरअंदाज की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब जमीन खरीद की भी जांच करेगी एसआईटी, रिपोर्ट सौंपने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं
बिजनौर में पांच कोचिंग सेंटर और एक लाइब्रेरी को सील किया गया है। सहारनपुर में अधिकतर कोचिंग सेंटर बंद मिले। बागपत में 32 कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी को सील किया गया है। मुजफ्फरनगर में 10 कोचिंग सेंटर को सील किया गया है। शामली में कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रयागराज में 25 कोचिंग संस्थानों का फायर ऑडिट किया गया। इनमें से 10 संस्थानों में खामियां मिली हैं। इन्हें नोटिस दिया गया है।
देवरिया में तीन कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है। वाराणसी में 35 कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी सील दिया। इसी तरह अग्निशमन विभाग ने 20 भवन स्वामियों को नोटिस दिया है। मुरादाबाद में 13 कोचिंग सेंटर और तीन अस्पतालों को सील कर दिया है।
कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष के भाई के भवन में कोचिंग और रेस्टोरेंट सील
केडीए प्रवर्तन दस्ते ने बुधवार को जाजमऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भाई बिट्टू महाना और मन्नू महाना के भवन में चल रही तीन कोचिंग व रेस्टोरेंट सील कर दिए। नोटिस देने के साथ ही वहां पेंट से सीलिंग की बात भी लिखवा दी। सूत्रों के अनुसार कुछ देर बाद सील खोलकर मोहलत दे दी। हालांकि बिट्टू महाना ने सीलिंग की पुष्टि की, पर सील खोले जाने की जानकारी होने से इनकार कर दिया। नोटिस दिए जाने की बात जरूर स्वीकार की।
लखनऊ अग्निकांड के बाद केडीए की टीमें लगातार शहरभर में सीलिंग की कार्रवाई कर रही हैं। इसके तहत उन कोचिंग सेंटरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जा रही है जो बेसमेंट में संचालित हैं या मानकविहीन है। इसी के तहत बुधवार को केडीए जोन-1ए की टीम जाजमऊ पहुंची। यहां एक इमारत में स्काई लाइन कोचिंग सेंटर, एसपीटी कोचिंग सेंटर, अमेजिन कोचिंग सेंटर, फूडी एंजल रेस्टोरेंट पर नोटिस चस्पा करते हुए सीलिंग की कार्रवाई गई।