{"_id":"6a3c0d04b8802732800cce51","slug":"up-primary-schools-will-reopen-fully-tomorrow-with-children-returning-until-now-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में आज से पूरी तरह से खुल जाएंगे प्राइमरी स्कूल, बच्चे आना होंगे शुरू; अभी तक आ रहे थे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में आज से पूरी तरह से खुल जाएंगे प्राइमरी स्कूल, बच्चे आना होंगे शुरू; अभी तक आ रहे थे शिक्षक
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
सार
Schools in UP: यूपी में 25 जून से प्राइमरी स्कूल पूरी तरह से खुल जाएंगे। 16 जून से स्कूल खुलने थे लेकिन गर्मी को देखते हुए यह अवकाश 24 जून तक कर दिया गया था।
यूपी में कल से खुलेंगे स्कूल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालय बृहस्पतिवार से पूरी तरह खुल जाएंगे। स्कूलों में बच्चे आएंगे और पठन-पाठन शुरू होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को भी स्कूलों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर पूरा जोर रहा।
प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले 16 जून से स्कूल खुलने थे। किंतु प्रदेश भर में भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई थीं। जबकि शिक्षकों-शिक्षामित्रों व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि 22 से 24 जून तक स्कूलों में साफ-सफाई व अन्य तैयारियां पूरी करें। ताकि बच्चे आएं तो उन्हें पूरी व्यवस्था सुदृढ़ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ कुछ जिलों में अभी भी सारे विषयों की किताबें नहीं पहुंची है। राजधानी में कक्षा छह में विज्ञान, भूगोल, गृह शिल्प व कक्षा सात में अंग्रेजी, इतिहास व गृह शिल्प की किताबें नहीं पहुंची है। ऐसे ही कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्रों की भाषा, गणित, अंग्रेजी व विज्ञान की कार्य पुस्तिका नहीं पहुंची है। कुशीनगर, देवरिया के भी कुछ ब्लॉक में किताबें पूरी न पहुंचने की जानकारी मिली है।