सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mosque built 12 years ago was demolished using bulldozer In Sitapur police remained deployed

UP News: 12 वर्ष पहले बनी मस्जिद में गरजा बुलडोजर, आसपास पूरे क्षेत्र में तैनात रही पुलिस; आने जाने पर रोक

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में 12 वर्ष पहले बनी मस्जिद को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की। इस दौरान आसपास पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात रही। आगे पढ़ें पूरी खबर...

mosque built 12 years ago was demolished using bulldozer In Sitapur police remained deployed
12 वर्ष पहले बनी मस्जिद में गरजा बुलडोजर, - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में सोमवार को सुबह प्रशासन ने 12 साल पहले बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के वाद में मस्जिद को हटाने का निर्णय हुआ था। इस पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

Trending Videos


मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोशी ताल चुंगी मुख्य मार्ग का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग के बगल में सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद बनी थी। इसे हटाया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

बुलडोजर चलाकर मस्जिद हटाई गई

सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद गाटा संख्या 247 रकबा 0.2430 ग्राम नयागांव बेहटी पर बनी थी। इसका निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर इसे हटाया गया। 


मस्जिद पर कारवाई से पहले नगर के सभी मुख्य मार्गों, स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया। किसी को भी मस्जिद स्थल तक जाने नहीं दिया गया। 

तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर था

ज्ञातव्य है कि ग्राम सभा के द्वारा एक वाद तहसीलदार न्यायालय में दायर किया गया था। इसको लेकर मस्जिद के मुतवल्ली आलम को नोटिस दी गई थी। सोमवार को  सुबह तहसील प्रशासन पुलिस बल ने बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई करते हुए मस्जिद को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed