सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati Revives Demand for Separate State Says When Dream of Establishing an HC Bench Will Be Realized?

UP Politics: मायावती ने फिर छेड़ा अलग प्रदेश का मुद्दा, बोलीं- न जाने कब पूरा होगा HC की बेंच बनने का सपना

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर अलग प्रदेश का मुद्दा छेड़ा है। उन्होंने कहा कि अलग प्रदेश और हाईकोर्ट की बेंच बनने का सपना न जाने कब पूरा होगा? आगे पढ़ें पूरी खबर...

Mayawati Revives Demand for Separate State Says When Dream of Establishing an HC Bench Will Be Realized?
मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ। इसकी रूपरेखा और बुनियादी कार्य बसपा की सरकार में ही शुरू हो गए थे। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से बेंच व उनके लिए अलग प्रदेश बनाने का सपना न जाने कब पूरा होगा?

Trending Videos


बसपा सुप्रीमो ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि जेवर एयरपोर्ट के कार्य में उस समय केंद्र में रही कांग्रेस सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने बसपा के विकास कार्यों को निष्क्रिय किया

वहीं, समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार का ज्यादातर समय प्रदेश की गरीबी व पिछड़ेपन आदि को दूर करने की जगह बसपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों को निष्क्रिय करने में बीता। 

भाजपा पर नाम बदलने का लगाया आरोप

बसपा सरकार द्वारा समाज के कमजोर तबकों के हित में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों और बहुजन समाज के संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में निर्मित शिक्षण व मेडिकल संस्थानों व जिलों आदि का नाम बदला गया। मायावती ने प्रदेश की जनता से विरोधी पार्टियों की छलावे वाली राजनीति व बहकावे में नहीं आने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed