सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   elder brother beat his younger brother to death with an iron rod In Lucknow

Lucknow: हैवान बना बड़ा भाई, सोते समय छोटे पर बरसाई लोहे की रॉड; तब तक मारा जब तक मार नहीं डाला

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 30 Mar 2026 09:54 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में बड़ा भाई गुस्से में हैवान बन गया। उसने सोते समय छोटे भाई पर लोहे की रॉड बरसाई। उसे तब तक मारा जब तक मार नहीं डाला। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

elder brother beat his younger brother to death with an iron rod In Lucknow
गोलू की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस व लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार की रात बड़े भाई ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर छोटे की हत्या कर दी। सोते समय उसने वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना से घर में रोना पिटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।   

Trending Videos


घटना बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी श्रवण और उसके छोटे भाई आलोक गौतम उर्फ़ गोलू (24) के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में श्रवण ने सोते समय लोहे की रॉड से गोलू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे तब तक मारा, जब तक वह मर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मु्आयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed