{"_id":"69d64a1a7e1a9ff13f07672e","slug":"ner-passenger-increased-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1681887-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे में 21 प्रतिशत यात्री बढ़े, अधिकारी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पूर्वोत्तर रेलवे में 21 प्रतिशत यात्री बढ़े, अधिकारी गदगद
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की संख्या में 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। यह वृद्धि अप्रैल, 2025 से मार्च 2026 के बीच हुई है। जबकि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 2.89 करोड़ अधिक यात्रियों ने पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से यात्रा की।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के लिए अब तक का रिकॉर्ड है। पूर्वोत्तर रेलवे ने नए वित्तीय वर्ष में यात्रियों की संख्या को लेकर यह रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक वृद्धि दर्ज की गई है। इससे रेलवे अधिकारी उत्साहित हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों के साथ अन्य प्रमुख नगरों के लिए यात्रा करने वाले आरम्भिक यात्रियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024-25 में जहां 17.51 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 20.04 करोड़ हो गई। यह वृद्धि 21 फीसदी अधिक है। प्रमुख स्टेशनों से चलने वाली 32 जोड़ी ट्रेनों में साधारण श्रेणी के 75 कोच लगाए गए हैं। आने वाले दिनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।