फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Opportunity for both CUET and non-CUET candidates Registration for admission at BBAU open until August 18

CUET या Non-CUET दोनों को मौका: BBAU में एडमिशन का एक और चांस, 18 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन; 19 को स्पॉट काउंसिलिंग

Tue, 11 Aug 2026 02:46 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 11 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

बीबीएयू में खाली सीटों पर दाखिले का एक और मौका है। 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। सीयूईटी-नॉन सीयूईटी दोनों तरह के अभ्यर्थियों के लिए यह मौका है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Opportunity for both CUET and non-CUET candidates Registration for admission at BBAU open until August 18
अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ - फोटो : amar ujala

विस्तार

दाखिले की पहली दौड़ में पीछे रह गए अभ्यर्थियों के लिए अभी उम्मीद बाकी है। राजधानी लखनऊ के दो विश्वविद्यालयों ने प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छात्रों के लिए नए अवसर खोले हैं। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिया है, वहीं डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


बीबीएयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर प्रवेश के लिए सोमवार को काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी किया गया। विश्वविद्यालय के मुताबिक विभिन्न विषयों में करीब 20 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन का अवसर है। सीयूईटी और नॉन-सीयूईटी दोनों अभ्यर्थी 11 से 18 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों का प्रवेश अब तक नहीं हो सका है, उनके लिए खाली सीटों के जरिये विश्वविद्यालय में प्रवेश का रास्ता फिर खुल गया है।
विज्ञापन

19 को होगी स्पॉट काउंसिलिंग

बीबीएयू में द्वितीय स्पॉट काउंसिलिंग 19 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन होगा। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए फीस जमा करने का चालान जनरेट किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में फीस जमा नहीं करने पर सीट निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से दाखिला लेने वालों को भी मौका

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने किसी अन्य पाठ्यक्रम में पहले से प्रवेश ले रखा है, वे अपनी रुचि और पात्रता के अनुसार खाली सीटों वाले अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

पुनर्वास विवि ने जारी की दूसरी मेरिट सूची

डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीयूईटी के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी की है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट पर अपनी मेरिट सूची देख सकते हैं। काउंसिलिंग और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 13 अगस्त को होगी, जबकि प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 

इन कोर्सों पर ले सकते हैं प्रवेश

यह प्रक्रिया बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (सीएस एंड आईटी), बीबीए, बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए, बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल एंट्री, बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री और बैचलर इन प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (बीपीओ) समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed