सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Organ Donation by Brain-Dead Woman Gives New Life to Two Patients Successful Kidney Transplant Performed PGI

UP News: ब्रेन डेड महिला के अंगदान से दो मरीजों को मिली नई जिंदगी, पीजीआई में हुआ किडनी का सफल प्रत्यारोपण

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

ब्रेन डेड महिला के अंगदान से दो मरीजों को नई जिंदगी मिली। पीजीआई में इनकी किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ। बीते माह भी ब्रेन डेड मरीज का अंगदान हुआ था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Organ Donation by Brain-Dead Woman Gives New Life to Two Patients Successful Kidney Transplant Performed PGI
सर्जरी - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश की रानी के महादान से दो गंभीर मरीजों को नया जीवन मिला है। राजधानी लखनऊ स्थित पीजीआई के डॉक्टरों ने रानी को ब्रेन डेड घोषित किया था। परिजनों की सहमति के बाद उनकी दोनों किडनियां सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित की गईं हैं।

Trending Videos


रानी को 20 मार्च को मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण संस्थान में भर्ती कराया गया था। न्यूरो सर्जरी विभाग में 23 मार्च को जटिल ऑपरेशन किया गया, मगर उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। 27 मार्च को विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने उन्हें ब्रेन स्टेम डेड घोषित कर दिया। इसके बाद ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर और स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन-उत्तर प्रदेश (सोटो-यूपी) की टीम ने परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित किया। परिवार ने किडनी दान का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण किया गया

डॉ. राजेश हर्षवर्धन के नेतृत्व में ट्रांसप्लांट टीमों के बीच समन्वय किया गया। नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद ने वेटिंग लिस्ट के आधार पर दो मरीजों का चयन किया। यूरोलॉजी और ट्रांसप्लांट टीमों ने किडनी हार्वेस्ट और प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी की। शनिवार की सुबह दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण किया गया। 

वर्ष 2026 का दूसरा कैडेवरिक अंगदान है

संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के धीमन ने बताया कि यह वर्ष 2026 का दूसरा कैडेवरिक अंगदान है। टीम में यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस अंसारी, डॉ. संचित रुस्तगी, डॉ. संजय सुरेखा, डॉ. संदीप साहू, डॉ. दिव्या, डॉ. तपस डॉ. अंकित का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed