सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Organ donation can give life to many people

Lucknow News: अंगदान से कई लोगों को मिल सकता है जीवन

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Organ donation can give life to many people
विज्ञापन
लखनऊ। आलंबन एसोसिएट्स चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को प्रत्यक्ष कर भवन के सभागार में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक से अंगदान का महत्व बताया गया। चिकित्सकों ने कहा कि अंगदान से कई लोगों को जीवन मिल सकता है।

कार्यक्रम का संचालन चैरीटेबल ट्रस्ट की सचिव डॉ. सुजाता ने किया। केजीएमयू के पूर्व कुलपति कैंसर विशेषज्ञ डॉ. एमएल बी भट्ट ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं सकारात्मक सोच से कई बीमारियों से बचाव संभव है। मोटे अनाज (सावां, ज्वार, रागी आदि) में सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हैं। इसके सेवन के बाद कोई सुपर फूड लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर आयुक्त (अपील) नील जैन ने आधुनिक सोच- स्वस्थ जीवन विषय पर विचार रखे। एसजीपीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नारायण प्रसाद ने अंगदान का महत्व बताया। सोटो के संयुक्त निदेशक प्रो. डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने अंगदान से संबंधित सरकारी नीतियों, कानूनी प्रक्रियाओं एवं जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
विज्ञापन

राजभवन के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र देव ने अंगदान से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं पर चर्चा की। आलंबन संस्था के अध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि संस्था की ओर से लगातार जागरूकता अभियान, जनसंवाद, स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद नर्सिंग अधिकारियों ने नुक्कड़ नाटक से अंगदान का महत्व, इससे जुड़ी भ्रांतियों और इसकी आवश्यकता को सरल व प्रभावशाली तरीके से समझाया। अधिकारियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने अंगदान के समर्थन में अंगदान संकल्प सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर किए। मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा एम. अग्रवाल ने अंगदान को मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम बताया। स्वास्थ्य शिविर में लोगों की कई तरह की जांच की गई। इसके साथ ही परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed