फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Parents will get passports made; children will play on the premises

Lucknow News: अभिभावक बनवाएंगे पासपोर्ट, बच्चे परिसर में खेलेंगे

Tue, 28 Jul 2026 12:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Parents will get passports made; children will play on the premises
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में किड्स प्ले एरिया का शुभारंभ हुआ। 
लखनऊ। छोटे बच्चों को लेकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय आने वालों के लिए राहत भरी खबर है। पासपोर्ट के काम के बीच अब उन्हें बच्चों के लिए फिक्रमंद नहीं होना पड़ेगा। सोमवार को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में किड्स प्ले एरिया का शुभारंभ किया गया। ऐसे में जब अभिभावक पासपोर्ट बनवाएंगे, तब उनके बच्चे यहां सुरक्षित माहौल में खेलते रहेंगे।
विज्ञापन

किड्स प्ले एरिया में बच्चों के मनोरंजन और खेल-कूद के लिए खेल सामग्री व गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। इनकी देखरेख के लिए सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केवल दस्तावेज उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है। नागरिकों को सहज, सुगम एवं नागरिक-केंद्रित सेवाएं देना भी प्राथमिकता है। किड्स प्ले एरिया इसी दिशा में एक पहल है। पासपोर्ट कार्यालय ने इसे साकार करने में सहयोग करने पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का आभार जताया है। सोमवार को पूरा दिन बच्चे परिसर में खेलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed