फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Prabhat Ranjan set off for Rewa to promote health awareness and cycling.

Lucknow News: स्वास्थ्य जागरूकता और साइकिलिंग को बढ़ावा देने रीवा रवाना हुए प्रभात रंजन

Fri, 07 Aug 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Ranjan set off for Rewa to promote health awareness and cycling.
स्वास्थ्य जागरूकता और साइकिलिंग को बढ़ावा देने रीवा रवाना हुए प्रभात रंजन
लखनऊ। युवाओं और खिलाड़ियों में स्वास्थ्य, फिटनेस तथा साइकिलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट डॉ. प्रभात रंजन प्रसाद ने लखनऊ से रीवा तक लगभग 310 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा प्रारंभ की। लखनऊ के 1090 चौराहे से शुरू हुई इस यात्रा के अवसर पर पेडलयात्री साइकिल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल एवं स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय ने डॉ. प्रभात रंजन को राष्ट्रीय ध्वज प्रदान कर रवाना किया तथा उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर पेडलयात्री साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेश वर्मा, ब्रिगेडियर प्रत्युष, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी, अरुण मौर्य, संदीप जोशी, मनोज सिंह और डॉ. अकुल सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने डॉ. प्रभात रंजन को बधाई दी। डॉ. प्रभात रंजन 200, 400 और 600 किलोमीटर की अनेक लंबी दूरी की साइकिल राइड पूरी कर चुके हैं तथा कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उनकी यह यात्रा युवाओं और खिलाड़ियों को नियमित व्यायाम, अनुशासन, सहनशक्ति तथा सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दे रही है। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed